Home > make money > आनलाईन कमाई : हिन्‍दी ब्लागर्स का स्वप्न

आनलाईन कमाई : हिन्‍दी ब्लागर्स का स्वप्न

मई 17, 2011
हिन्‍दी ब्लागों की संख्‍या में दिनों दिन होती बढ़ोतरी को आनलाईन विज्ञापन कम्‍पनियॉं  बहुत ही गंभीरता से ले रही हैं। भारत व विदेशों में हिन्‍दी ब्‍लॉगों की लोकप्रियता के सहारे विज्ञापन कम्‍पनियॉं अपना व्‍यवसाय करना चाहती हैं एवं इसके लिए हिन्‍दी ब्‍लॉगर्स को बतौर पब्लिशर अपने कमाई का हिस्‍सा भी देना चाह रही हैं। कुछ वर्ष पहले तक हिन्‍दी ब्‍लॉगों केलिए विज्ञापन उपलब्‍ध नहीं थे, गूगल एडसेंस का वर्चस्‍व कुछ इस तरह था कि लगता था कि आनलाईन विज्ञापन की दुनिया में इसके अतिरिक्‍त कोई और विज्ञापन कम्‍पनी है ही नहीं। लगभग गूगल के इसी सोंच के कारण, गूगल नें पब्लिशर पर अपना दबाब कायम किया हुआ था, अपनी मर्जी से किसी भी का एडसेंस एकाउंट बंद करना गूगल का मिनट-मिनट का खेल है। हिन्‍दी ब्‍लॉग में गूगल एडसेंस से कमाई पूरी तरह जुगाड का काम है जो जुगाडू लोग ही कर सकते हैं। पूरी इमानदारी से कार्य करने के बावजूद गूगल आपका एकाउंट कब बंद कर देगा आपको पता ही नहीं चलेगा, खासकर तब जब आपकी कमाई भुगतान करने लायक स्थिति में पहुंच जाए।

गूगल एडसेंस के अतिरिक्‍त भी बहुत सारी विज्ञापन कम्‍पनियॉं व वेब साईटे हैं जिनके विज्ञापनों को आप अपने हिन्‍दी ब्‍लाग में लगाकर कमाई कर सकते हैं। ये कम्‍पनियां हिन्‍दी एवं अंग्रेजी में  विज्ञापन उपलब्‍ध कराते हुए प्रति क्लिक,  आपके ब्‍लाग में आने वाले पाठक, विज्ञापनों के क्लिक के सहारे हुए व्‍यवसाय आदि के अनुसार ब्लागर्स को राशि मुहैया कराते है। हम सब की चाहत है कि ब्लागिंग से कुछ आय हो, हम यहां ऐसे सेवा प्रदाताओं के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगें जो हिन्‍दी ब्‍लॉगों को विज्ञापन के द्वारा आय का जरिया प्रदान करती हैं। आप बतौर पब्लिशर इन एड सेंसों में खाता खोल कर विज्ञापन के कोड अपने ब्‍लॉग में लगा सकते हैं एवं विज्ञापन कम्‍पनियों के नियमानुसार कमाई प्राप्‍त कर सकते हैं।

Categories: make money
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.